विभा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित
विभा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित 
11/10/2024 महबूब खान 
विभा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य में हुआ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित
 टीकमगढ़ (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)।
##################
11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार के दिन शक्ति अभिनंदन अभियान तथा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अंतर्गत जनपद पंचायत टीकमगढ़ के सभाकक्ष में शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर टीकमगढ़  अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार श्रीमती ऋजुता चौहान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती विभा श्रीवास्तव के कर कमलों से सरस्वती पूजन से किया गया। सरस्वती पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा कन्या पूजन किया गया। कन्या पूजन में कन्याओं के पैर धोकर उनको तिलक लगाया गया तथा पुरूष्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विभा श्रीवास्तव अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा जिला टीकमगढ़ के अतिरिक्त श्रीमती फिरदौस बानो, अध्यक्ष महिला स्वास्थ्य समिति जनपद पंचायत टीकमगढ़, डॉ० श्रीमती अंकुर साहू, श्रीमती शबाना खान, शिक्षा विभाग, श्रीमती इन्द्रा सोनी सदस्य किशोर न्यायबोर्ड के साथ साथ नोडल अधिकारी श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी, प्र० जिला कार्यक्रम अधिकारी मबादि, ग्रामीण एवं शहरी परियोजना की समस्त पर्यवेक्षकों के साथ जिला कार्यालय का समस्त लिपिकीय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानित अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
 राज्य शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण जिला एवं परियोजना स्तर पर दिनांक 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक शक्ति अभिनंदन अभियान की थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत शक्ति संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया।
 कार्यक्रम में "शक्ति संवाद की थीम महिला सुरक्षा, महिला शिक्षा एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उददेश्य से सभी विशेषज्ञों द्वारा परिचर्चा की गई। महिला स्वास्थ्य के संबंध में डॉ० श्रीमती अंकुर साहू, महिला शिक्षा के संबंध में श्रीमती शबाना खान शिक्षक, महिला सुरक्षा कानून के संबंध में श्रीमती इन्द्रा सोनी सदस्य जेजेबी बोर्ड द्वारा प्रकाश ढाला गया। श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी प्र० जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक जिले में संचालित शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विविध गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान कु० खुशी यादव बालिका द्वारा महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य, महिला कानून के संबंध में रोचक जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को रोली का टीका लगाकर सभी को पुरुष्कार भेंट किये गये।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विभा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला शिक्षा, महिला स्वास्थ्य एवं महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती श्वेता चतुर्वेदी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं विशेषज्ञों सहित सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।