महबूब खान
मध्यप्रदेश की बेटी प्रियंका जाटव को वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैण्ड द्वारा सम्मान
---
संघर्ष, सेवा और संकल्प की ऐतिहासिक पहचान
---
टीकमगढ़,03 अक्टूबर 2025
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
मध्य प्रदेश की धरा एक बार फिर गौरवान्वित हुई है, मध्यप्रदेश की बेटी एवं एससी–एसटी युवा छात्र संघ की प्रदेश अध्यक्ष कु. प्रियंका जाटव को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस – इंग्लैण्ड तथा स्टेट चैंपियन चेंज अवार्ड-2025 से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स(निफा) के रजत जयंती समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, उत्कृष्ट योगदान, महिला व युवा सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, शिक्षा जागरूकता-नशामुक्ति मुहिम तथा शासकीय योजनाओं के धरातल पर प्रचार–प्रसार जागरूकता जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। प्रियंका जाटव की यात्रा आसान नहीं रही। सामाजिक विषमताओं और कठिन हालात के बीच पली–बढ़ी प्रियंका ने बहुत कम उम्र से ही समाज की समस्याओं को करीब से देखा और समझा और उन्होने समाज की समस्याओ को अपना माना। नशाखोरी तथा अशिक्षा, कैरियर काउंसलिंग जैसे मुद्दों को लेकर धरातल पर उतारने हेतू निरंतर प्रयासरत रही और इसे जमीनी स्तर पर साकार करने में जुट गईं और लगातार प्रयासरत हैं। उनकी अगुवाई में युवा छात्र संघ ने अथक परिश्रम करते हुए यह संदेश गाँव–गाँव, ब्लाॅक से शहर और प्रदेश तक पहुँचाया कि –“शिक्षायुक्त और नशामुक्त हो समाज हमारा।” उनका यह नारा केवल कागजों पर नहीं रहा, बल्कि आज हजारों युवाओं के जीवन का उद्देश्य बन चुका है। कु.प्रियंका का मानना है कि शिक्षा ही वास्तविक बराबरी का हथियार है और नशामुक्ति ही स्वस्थ समाज की पहली शर्त।
एक आम ग्रामीण लडकी से प्रदेश तक पहुँचना उनके लिए आसान नहीं था अत्यंत कठीन संघर्षो को पार करते हुए वे आगे बढी, पीएचडी शोधार्थी तथा लेखन कार्यो के साथ सामाजिक कार्यकर्ता विचारक चिंतक हैं तथा संपूर्ण मध्यप्रदेश में शिक्षा जागरूकता एवं नशामुक्ति तथा युवाछात्र कैरियर काउंसलिंग हेतु कार्यशील हैं। दिल्ली में मिला यह वर्ल्ड एक्सीलेंस रिकॉर्ड – इंग्लैण्ड सम्मान उनकी संघर्षशील यात्रा का परिणाम रहा है। इसी अवसर पर निफा के रजत जयंती समारोह में उन्हें स्टेट चैंपियन ऑफ चेंज पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह साबित करता है कि उनकी मेहनत और ईमानदारी को न केवल समाज, बल्कि पूरा राष्ट्र भी देख रहा है और सराह रहा है। देशभर के हजारों युवाओं में से अलग अलग राज्यों के लिए स्टेट अवार्ड हेतू केवल 48 प्रतिभाओं का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश से प्रियंका जाटव का नाम चयनित होना पूरे मध्यप्रदेश लिए गौरव का विषय है। इस गौरवमयी समारोह अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता शिवखेड़ा, मॉरीशस राष्ट्रपति के राजदूत सत्यन पॉल, शिक्षाविद दार्शनिक लेखक संत ज्ञानानंद जी,वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंस इंग्लैण्ड से संजय पंजवानी, निफा चेयरमैन प्रतीपाल सिंह पन्नू, डॉ. अश्विनी शेट्टी मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, संदीप सिंह (दुबई), मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल सहित जापान और मारीशस से भी अतिथि उपस्थित रहे।सम्मान स्वरूप प्रियंका जाटव को वर्ल्ड रिकॉर्ड एक्सीलेंस इंग्लैण्ड प्रमाण पत्र, स्टेट चैंपियन चेंज अवार्ड प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और एक ब्लेज़र प्रदान किया गया।
मध्यप्रदेश की माटी में ग्रामीण अंचल में जन्मी लड़की प्रियंका जाटव ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सेवाभाव और दृढ़संकल्प प्रबल हों, तो कठिनतम परिस्थितियाँ भी सफलता की सीढ़ी बन जाती हैं। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि आज की युवा पीढ़ी केवल सपने ही न देखे, बल्कि संघर्ष कर उन्हें साकार भी करे और अपने हौंसलो को मज़बूत रखे। बहन प्रियंका ने यह सम्मान अपने सामाजिक परिवार को समर्पित किया तथा उनका मानना है कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की उस चेतना का प्रतीक है जो शिक्षा और नशामुक्ति की राह पर चलकर भविष्य को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। समस्त समाज बंधु जनों ने तथा युवा छात्र संघ परिवार व अजाक्स परिवार ने प्रियंका जाटव को इस अद्वितीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे इसी तरह समाज और प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाती रहें।