12/10/2024 महबूब खान
नारी शक्ति को समर्पित दशहरा पर पर हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
टीकमगढ़ (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)।
##################
12 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन लोकमाता अहिल्या देवी के 300 वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर नारी शक्ति को समर्पित दशहरा पर्व पर जिले के सभी थानों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में पुलिस लाईन टीकमगढ़ में दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र कुमार ,जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, अमित नुना , अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।