16/10/2024 महबूब खान
शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा सोलह कलाओं का होता है: सुरेंद्र सिंह बुंदेला
टीकमगढ़, 16 अक्टूबर 2024
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
#######################
भारतीय जनता पार्टी जिला निवाड़ी के दिगौड़ा मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बुंदेला ने सुख और शांति उन्नति और समृद्धि के भारतीय महान पर्व उत्सव शरद पूर्णिमा उत्सव की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज 16 अक्टूबर 2024 बुधवार के दिन शरद पूर्णिमा दिवस है। इसी दिन पूरे वर्ष में चंद्रमा सोलह कलाओं का होता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा से निकलने वाली किरणें से अमृत बरसता है। वैसे तो हर महीने पूर्णिमा आती है लेकिन शायद पूर्णिमा का महत्व बहुत ज्यादा होता है। इस दिन मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी सभी के घर जाती हैं और उन पर कृपा बरसती हैं।