12/10/2024 महबूब खान
हर मिलावट करने वाला व्यक्ति रावण रूपी राक्षस है: देव जायसवाल
टीकमगढ़ (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)।
##################
12 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन दशहरा के पावन पर्व पर बहुत ही अच्छा एक संदेश देता हुआ रावण दो बच्चों द्वारा तैयार किया गया। जी हां। देव जायसवाल और पार्थ नायक ने देश में हो रही मिलावट के ऊपर ध्यान आकर्षित करते हुए संदेश दिया। इस संबंध में देव जायसवाल ने बताया कि भारत का हर मिलावट करने वाला व्यक्ति रावण रूपी राक्षस है। कुछ पैसों के लालच में भारत की जनता में अनेको बीमारी फैला रहा है। अचानक बढ़ती मृत्यु दर का कारण है भी एक मात्र मिलावटखोरी है। देव जायसवाल ने कहा कि राक्षस रूपी मिलावट खोरो पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए।