मॉडर्न स्कूल बल्देवगढ़ में शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
मॉडर्न स्कूल बल्देवगढ़ में शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित 
09/10/2024 महबूब खान 
मॉडर्न स्कूल बल्देवगढ़ में शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

टीकमगढ़ (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)।
महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता हेतु कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ऋतुजा चौहान के मार्गदर्शन में शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत आज मॉडर्न स्कूल बल्देवगढ़ में बालिकाओं के समक्ष स्वास्थ्य संवेदीकरण कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गईं।
परियोजना अधिकारी महेश कुमार दोहरे द्वारा स्कूल की बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी संवाद कार्यक्रम के तहत उनके हीमोग्लोबिन की कमी खानपान फास्ट फूड न खाने की सलाह दी गई। बालिकाओं को मार्शल आर्ट प्रदर्शन एवं विकास में महिलाओं की भागीदारी विषय पर विस्तार से बताया गया। इसके साथ साइबर सिक्योरिटी सोशल मीडिया सिक्योरिटी पर बालिकाओं को सचेत रहने के लिए बोला गया किसी भी व्यक्ति द्वारा ओटीपी मांगने पर न देने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शक्ति अभिनंदन कार्यक्रम अंतर्गत में निडर हूं बालिकाओं को बताया गया। शासन की योजनाओं के बारे में सभी बालिकाओं को जानकारी दी गई। मॉडर्न स्कूल के प्रभारी प्रजापति द्वारा बालकों की शिक्षा स्वास्थ्य पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं उनके स्टाफ की महिला शिक्षक द्वारा बताया बच्चियों को निडर रहना चाहिए।
तत्पश्चात पर्यवेक्षक श्रीमती बसंती अहिरवार द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। अंत में महिला सुपरवाइजर श्रीमती अनुरंजन वर्मा द्वारा बालिकाओं स्कूल के स्टाफ आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, विकास समन्वयक उद्धव डांगी उपस्थित रहे।