जिलाध्यक्ष अमित नुना ने शहर की सीमा बढ़ाने को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र
जिलाध्यक्ष अमित नुना ने शहर की सीमा बढ़ाने को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र 
19/10/2024 महबूब खान 
जिलाध्यक्ष अमित नुना ने शहर की सीमा बढा़ने को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र                                      टीकमगढ़,19 अक्टूबर 2024 
    (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
########################
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कलेक्टर के नाम शहर की सीमा वृद्धि करने के संबंध में पत्र लिखा । पत्र में जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि टीकमगढ़ नगर का विकास धीमा और बाधित होने का बड़ा कारण नगर की वर्षों पुरानी संकुचित भौगोलिक सीमाएं भी है। जमीन पर देखा जाए तो कलेक्ट्रेट कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय सहित कई भवन नगर पालिका की सीमा में है ही नहीं, साथ भूमि के अभाव में कई योजनाएं विकास कार्य लंबित और बाधित है। ऐसे में टीकमगढ़ नगर के समुचित और तीव्र विकास के लिए नगर पालिका की भौगोलिक सीमा वृद्धि एवं परिसीमन अति आवश्यक है।अतः कृपया नगर पालिका टीकमगढ़ की सीमा वृद्धि का परिसीमन करने हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं सहयोग करने का कष्ट करें।