17/10/2024 महबूब खान
महर्षि वाल्मीकि जी की रचनाएं प्रेरणादायक है: डॉ एस आर सुमित उपाध्याय
टीकमगढ़, 17 अक्टूबर 2024
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
########################
17 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक एवं भाजपा नेता डाक्टर एस आर सुमित उपाध्याय ने रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज 17 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं। डाक्टर सुमित उपाध्याय ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से परिचय करवाने वाले एवं रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की रचनाएं प्रेरणादायक है।उनके द्वारा लिखी गई श्री रामकथा अमर है। जो पीढ़ियों के लिए धर्म मार्ग प्रदर्शित करती रहेगी।