भाजपा ने हरियाणा में अपनी जीत की हैट्रिक लगाई: अमित नुना
भाजपा ने हरियाणा में अपनी जीत की हैट्रिक लगाई: अमित नुना 
08/10/2024 महबूब खान 
भाजपा ने हरियाणा में अपनी जीत की हैट्रिक लगाई:अमित नुना
 टीकमगढ़। 8 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा की  हरियाणा में हुई जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आई जिसमें भाजपा पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिस पर भाजपा कार्यालय पर पटाखे फोड़कर व एक दूसरे को जलेबी खिलाकर जश्न मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, पदाधिकारी व पार्षद सम्मिलित हुए। भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अपनी जीत का परचम लहरा रही है।संगठन के कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह  के साथ मेहनत करता है जिसका परिणाम आज जीत के रूप में दिख रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ता हर्षित है। हरियाणा चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर, केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिलता है, इसलिए युवाओं ने बढ़ चढ़कर चुनाव में वोट डाले और एक सही सरकार का चुनाव कर तीसरी बार हैट्रिक के रूप में भाजपा की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। भाजपा कार्यालय पर हुए जीत के कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट व अश्वनी चढ़ार, जिला उपाध्यक्ष अंकित तोमर, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, पार्षद मुन्ना लाल साहू, राजीव जैन वर्धमान, गोविंद प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, संजू झा, रामकुमार यादव,हबीब राइन, अरविंद रजक, ध्रुव यादव, महेश साहू, सतेंद्र ठगन, रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति , स्वप्निल तिवारी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।