महबूब खान
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला स्तरीय “महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वतंत्रता अभियान” अंतर्गत परी वर्ग में थाना मोहनगढ़ द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम
-
टीकमगढ़,18 मार्च 2025
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी थाना चौकी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को जन्म के पहले से (गर्भ से) बुढ़ापे तक सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय अभियान “महिला सुरक्षा,सम्मान,स्वतंत्रता” चलाया जा रहा है, जिसमें महिला के जन्म के पहले (गर्भ से ) बुढ़ापे तक सुरक्षा, सम्मान, स्वतंत्रता सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं की उम्र एवं परिस्थिति के अनुसार “नीड,परी,भरोसा,आसरा,सहारा“ वर्गों में अभियान में गत दिवस ‘परी,भरोसा एवं सहारा’ वर्ग में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना प्रभारी मोहनगढ़ उप निरीक्षक संदीप चौधरी द्वारा सह स्टाफ के थाना क्षेत्र में ग्राम गुलाबपुरा में ‘परी वर्ग ‘ में 12 वर्ष तक बच्चियों को सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें गुड टच ,बेड टच की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई। ऑनलाइन सेवा के संबध में भी जानकारी दी गई।