उपभोक्ताओं को खरीददारी के समय हमेशा सजग व जागरूक रहना चाहिए: कलेक्टर विवेक श्रोतिय
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 24/03/2025
महबूब खान 
उपभोक्ताओं को खरीददारी के समय हमेशा सजग व जागरूक रहना चाहिये: कलेक्टर श्री श्रोत्रिय
--
विश्व उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
---
टीकमगढ़,24 मार्च 2025 
   (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
       9893776501
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समारोह पूर्वक विश्व उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर पी.एस. चौहान एवं संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह रहे। साथ ही डॉ. श्रीमती प्रीति सिंह परमार एवं उपभोक्ता फोरम सदस्य संदीप सिंह विशेष वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण से किया गया। तत्पश्चात् जिला आपूर्ति अधिकारी कुलदीप मौर्य ने शब्द सुमनों के माध्यम से स्वागत भाषण देते हुए उपभोक्ताओं को परिभाषित किया एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण हेतु विभिन्न आयोगों की जानकारी दी।
विश्व उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने उपभोक्ताओं को शोषण एवं ठगी से बचने के लिये विभिन्न सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को खरीददारी के समय हमेशा सजग व जागरूक रहना चाहिये। प्रत्येक उपभोक्ता को अपने अधिकारों की जानकारी हो और खरीददारी के समय जल्दबाजी नहीं करें, उन्होंने उपभोक्ताओं के विभिन्न आयोगों की जानकारी दी।
विशेष वक्ता के रूप में उपभोक्ता फोरम सदस्य संदीप सिंह ने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण उपभोक्ता ठगी का शिकार हो जाता है। यदि उपभोक्ता के साथ ठगी हो जाती है तो उसे शिकायत अवश्य करना चाहिये। उन्होंने शिकायत के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देते हुए ई-जागृति पोर्टल के बारे में अवगत कराया।
डा. श्रीमती प्रीति सिंह परमार ने कार्यक्रम की थीम स्थाई जीवन शैली के लिए एक न्यायोचित परिवर्तन विषय से संबंधित विशेष जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करना इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता जितना जागरूक होगा उतना ही शोषण व ठगी का शिकार होने से बचा रहेगा। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जागरूक करना अत्यावश्यक है ताकि वे अपने अधिकारों का सदुपयोग कर सके। उन्होंने शिकायत करने के तरीकों को भी सरलतापूर्वक समझाया। नापतौल निरीक्षक दिलीप कुमार जड़िया एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन ने मिलावट एवं तौल के समय होने वाली ठगी की बारीकियों से सभी को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सभाकक्ष में नापतौल विभाग, खाद्य औषधि प्रशासन, गिर्राज गैस एजेंसी, हरिनिर्मल भारत गैस एजेंसी एवं अमन गैस एजेंसी द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन अधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन से.नि.शिक्षक  वीरेन्द्र कुमार चंसौरिया ने तथा आभार प्रदर्शन  ललित मेहरा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने किया।
इस अवसर पर मनीष जैन, निरीश तिवारी, राजेश पुरोहित, श्रीमती सपना सेन,, मनीष तिवारी, प्रणव खरे, सुधीर खरे,  बद्री विशाल चतुर्वेदी, खुशीलाल रैकवार, नरेन्द्र सिंह, शंकर सिंह यादव, काशीराम रैकवार सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपभोक्ता, शासकीय उचित मूल्य दुकानदार एवं गैस एजेंसियों के कर्मचारी उपस्थित रहे।