एसपी श्री मंडलोई ने उप निरीक्षक को दी शुभकामनाएं
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 28/05/2025
महबूब खान 
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने उप निरीक्षक (अ) से सूबेदार (अ) पर रामधार त्रिपाठी को दी शुभकामनाएँ
-----

टीकमगढ़,28 मई  2025
    (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
       9893776501
जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में पदस्थ उप निरीक्षक (अ)  रामधार त्रिपाठी की सूबेदार (अ) के पद पर पदोन्नति होने पर दिनांक 27 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने श्री त्रिपाठी को पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के  मुख्य लिपिक  किशनदयाल कुशवाहा,स्टेनो  रत्नेश तिवारी,उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा,सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक अंकित खरे,लक्ष्मी कांत कड़ा,राजेश खरे,गौरव घोष,महेश साहू,विवेक त्रिपाठी,प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
यह पदोन्नति श्री त्रिपाठी की उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतीक है, जो अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।