विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वैज्ञानिक व कृषकों का संवाद कार्यक्रम आयोजित
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 01/06/2025
महबूब खान 
विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत वैज्ञानिक व कृषकों का तकनीकी संवाद कार्यक्रम आयोजित 
---
टीकमगढ़,01 जून 2025
   (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
       9893776501
कृषि विज्ञान केन्द्र एवं किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग टीकमगढ़ द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान  अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने खरीफ की प्रमुख फसल उड़द, तिल, मूंगफली, सोयाबीन व अदरक, अरबी, हल्दी आदि की उन्नत तकनीकी, किसानों को मिटटी परीक्षण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता से अवगत कराया।
इस दौरान मृदा व मनुष्य के उत्तम स्वास्थ्य के लिये प्राकृतिक खेती करना नितांत आवश्यक है जिसके खेती में लागत भी कम होगी और बाजार में उत्पाद की कीमत ज्यादा होगी। प्राकृतिक खेती बीजामृत, व जीवामृत के लिये देशी गाय का मूत्र, गोबर, दलहनी फसल का आटा, गुड़ एवं पीपल/बरगद के पेड के नीचे की 250 ग्राम मिटटी मिलाकर एक सप्ताह रखने पर उपयोग हेतु घोल तैयार हो जाता है।
किसान भाई उड़द, तिल, सोयाबीन एवं मूंगफली के उन्नत बीजो की व्यवस्था करना शुरू कर दे। मनुष्य के अच्छे स्वास्थ्य के लिये श्री अन्न के अन्तर्गत फसलें रागी, कोंदो, सावां, ज्वार एवं मक्का की थोडे-थोडे रकवा में खेती करना चाहिये, ये फसले औषधीय गुणो से भरपूर होती है कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं अन्य विभागो के अधिकारी द्वारा किसान कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में प्रगतिशील एवं नवाचार कृषको द्वारा अपने अनुभव एवं प्रगति की जानकारी दी गई।
किसानों ने खेती में आने वाली समस्याओं से वैज्ञानिको को  अवगत कराया गया।  कार्यक्रम में किसानों से नरवाई न जलाने की अपील की गई और नरवाई जलाने से होने वाली हानि से अवगत कराया। वर्षा के जल को खेतो, नालो मे रोककर अधिक से अधिक पानी बचाने और खाली खेतों की जुताई करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सरपंच, वार्ड पंच एवं किसानो की अच्छी खासी संख्या मौजूद रही।  
इस अवसर पर डाॅ. बी.एस. किरार प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख एवं अशोक शर्मा उपसंचालक कृषि के निर्देशन में प्रथम दल डाॅ. एस. के. सिंह, वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी महक खत्री, कृषि विकास अधिकारी घनश्याम यादव ग्राम देवीनगर एवं कैलपुरा, बल्देवगढ़ एवं दूसरा दल वैज्ञानिक डाॅ. यू.एस. धाकड़, डाॅ. आई.डी. सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रमाकान्त लोधी एवं अनुराग तिवारी, ग्राम बन्ने बुजुर्ग व लारोन, पलेरा विकासखण्ड एवं तीसरा दल वैज्ञानिक डाॅ. आर. के. प्रजापति एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विष्णू पाटीअःदार एवं उद्यानिकी से अनुभव सिंह बागरी, पशुपालन विभाग से अरूण यादव, मत्स्य विभाग से पंकज मोर्य  व मध्यप्रदेश अजिविका मिषन से राजेश कुमार साहू, बल्देवगढ़ के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य जयश्री यादव एवं सरपंच रामचरण अहिरवार कार्यक्रम में उपस्थित रहें।