महबूब खान
खनिज मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन परिवहन करते पाये जाने पर दो ट्रेक्टर जप्त
----
टीकमगढ़,13 जून 2025
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार खनिज विभाग टीकमगढ़ द्वारा खनिज मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन परिवहन पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसीक्रम में आज बड़ागांव रोड ग्राम पठा में गोपनीय तरीके से कार्रवाई की गई। मौका स्थल पर दो ट्रैक्टरों के द्वारा खनिज मोरम मिट्टी का बिना रॉयल्टी तथा बिना अनुमति के परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया गया। खनिज विभाग के दल को देखकर अवैध परिवहनकर्ता द्वारा वाहनों से खनिज को मौके पर खाली कर दिया गया। वाहनों द्वारा खनिज का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। दोनों वाहनों को सहायक खनिज अधिकारी द्वारा जप्त कर होमगार्ड कार्यालय में सुरक्षा रखा गया है।
सहायक खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों वाहनों का प्रकरण मध्य प्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम 2022 के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के समक्ष अर्थ दंड जमा कराए जाने हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज दल की कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, होमगार्ड सिपाही देवी सिंह, वाहन चालक राजेश एवं हर्बल लोधी तथा वीरेंद्र नायक शामिल रहे।