ए डी आर भवन के सभाकक्ष में एवं जिला जेल में योग शिविर आयोजित
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 21/06/2025
महबूब खान 
ए डी आर भवन के सभाकक्ष एवं जिला जेल में योग शिविर आयोजित 

टीकमगढ़, 21 जून 2025
   (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
      9893776501
माननीय म.प्र. उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए.डी.आर. भवन टीकमगढ़ के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम के पश्चात जिला जेल टीकमगढ़ में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश संजय गुप्ता, जिला न्यायाधीश एन. के. गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रणयदीप ठाकुर, वरूण पुनासे,  कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंक दुवे, न्यायाधीश श्रीमती मीना शाह, राकेश कुमार जाटव, मुदित लटौरिया, श्रीमती जया दीक्षित,  पुष्पेन्द्र मोहन गर्ग, सुश्री गरिमा अलावा, शुभम डहेरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज कुमार चंसौरिया, यजुवेन्द्र वाघमारे जेल अधीक्षक ए.के. शुक्ला जेलर, , जिला जेल टीकमगढ़, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारी, योगाचार्य हरिशरण समाधिया, योग प्रशिक्षक मनोज कुमार खरे न्यायिक कर्मचारीगण, विधिक सेवा कर्मचारीगण जेल कर्मचारीगण सहित जेल बंदीगण उपस्थित रहे।