महबूब खान
कुंडेश्वर मंडल की भाजपा कार्यालय में की गई आयोजित कार्यशाला
पूर्व विधायक राकेश गिरी रहे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
टीकमगढ़,16 जून 2025
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
शहर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विकसित भारत का अमृत काल सेवा प्रशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कुंडेश्वर मंडल की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राकेश गिरी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके बाद सभी पदाधिकारी ने भारतीय जनता पार्टी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही है जल कल्याणी योजनाओं के बारे में बताया है।
वही इस दौरान पूर्व विधायक राकेश गिरी ने भी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही अनेक जल कल्याणी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही सभी कार्यकर्ता एवं पादकारियों को संबोधित किया।
इस दौरान जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट,मंडल अध्यक्ष हरीश अहिरवार,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव,अशोक पटसरिया, पुरुषोत्तम श्रुति,करन सिंह परमार, करन सिंह महामंत्री अजय यादव,श्याम यादव, पुरन कुशवाहा, सरमन लोधी, सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।