डिप्टी कलेक्टर श्री तोमर ने किया तहसील बल्देवगढ़ का निरीक्षण
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 07/06/2025
महबूब खान 
डिप्टी कलेक्टर ने किया तहसील बल्देवगढ़ का निरीक्षण
----
टीकमगढ़,07 जून 2025 
   (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
     9893776501
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय राजस्व अभियान अंतर्गत राजस्व न्यायालयों में राजस्व प्रकरणों की सघन जांच करने हेतु जांच दल का गठन किया गया है। इसीक्रम में आज डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर द्वारा तहसील बल्देवगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री तोमर जांच दल द्वारा न्यायालयों में प्रचलित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि के प्रचलित/निराकृत एवं शेष प्रकरणों का आरसीएमएस पोर्टल से सत्यापन किया गया। साथ ही शेष प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने हेतु निर्देश किया गया। इस अवसर पर संबंधित तहसीलदार सहित तहसील स्टाफ उपस्थित रहा।