भाजपा ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 23/07/2025
महबूब खान 
भाजपा ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा का किया माल्यार्पण 
टीकमगढ़,23 जुलाई 2025 
   (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
       9893776501
स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भाजपा ने माल्यार्पण किया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के मुख्य उपस्थिति में पदाधिकारियों, पार्षदगणों व कार्यकर्ताओं सहित चंद्रशेखर आजाद की जयंती के उपलक्ष्य पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उन्हें श्रद्धांजलि दी। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 भाबरा गांव अलीराजपुर वर्तमान में हुआ, जिन्होंने काकोरी कांड, असेंबली बम कांड व सांडर्स की हत्या सहित विभिन्न क्रांतिकारी गतिविधियों में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन संगठन में सक्रिय रहकर स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाई और इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में 1931 में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। माल्यार्पण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव के अलावा वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी,पूरन लोधी, रोहित खटीक, अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, बलवीर जोशी, जनमेजय तिवारी, मुन्ना लाल साहू, रविंद्र श्रीवास्तव,महेश साहू, पंकज प्रजापति, गोविंद प्रजापति,संजू झा ,अज्जू गाड़े, रोहित चौरसिया,रधुवीर , रामकुमार,मनीष श्रीवास्तव, शुभम व्यास, शक्ति सिंह राय,शक्ति दौदरियां, पुष्पा यादव, संध्या सोनी,पूनम परमार, देवेंद्र सेन, अरविंद श्रीवास्तव, आकाश अवस्थी, जितेंद्र जैकी यादव, संस्कार रजक,  हिमांशु हनी जैन,अक्षय परमार, अंशुल सोनी, राजेश सोनी,सौरभ खरे, अवधेश तिवारी,हिमांशु तिवारी,अजय परमार, गुलशन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।