गणेश दरबार आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम है: टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 02/09/2025
महबूब खान 
गणेश दरबार आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम है: टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह 
--
नगर पालिका गणेश दरबार में हुआ सुंदरकांड पाठ
---
भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ माहौल
---

टीकमगढ़,02 सितंबर 2025
    (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
        9893776501
नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ में स्थापित गणेश दरबार में सोमवार को धार्मिक वातावरण के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक ने विधिविधान से आरती की। इस अवसर पर वातावरण गणपति बप्पा मोरया के जयघोषों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में टीकमगढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दाद्दी, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक, पार्षद जसवंत बाल्मीक, अनीस अहमद, देवी लाल अहिरवार, पूनम जायसवाल, सनी सुरेंद्र सोनी, नगर पालिका इंजीनियर विजय यादव, पार्षद प्रतिनिधि फरीद खान, बाबू अनिल मिश्रा सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने कहा कि नगर पालिका में स्थापित गणेश दरबार आस्था और भक्ति का अद्वितीय संगम है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है। गणेश दरबार में प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे नगर का वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर है। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर, आरती और प्रसाद वितरण में भाग लेकर गणपति से सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। नगर पालिका परिषद में पहली बार स्थापित यह गणेश दरबार अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन चुका है।