महबूब खान
केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न
---
टीकमगढ़। 07 फरवरी 2026
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
आज स्थानीय सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026 - 27 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी एंव भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत , पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी उपस्थित रहे, केंद्रीय बजट 2026- 27 देश की जनता के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है जिसमें 2047 तक का भारत का स्वर्णिम विकास निहित है। बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा ,महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार 9 वीं बार संसद में बजट पेश किया गया, यह अपने आप में गौरव का पल है। जहां महिलाओं को सशक्तिकरण में केवल लाभार्थी नहीं बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन कहा गया। हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म ,परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म, इस रिफॉर्म एक्सप्रेस का सबसे मजबूत इंजन नारी शक्ति है, यह बजट नारी शक्ति को मजबूत बनाता है। स्वास्थ्य के खर्च को कम करने के लिए सरकार ने दबाव पर लगने वाली शुल्क में कटौती की है, कैंसर की 17 जीवन रक्षक दबाव पर सीमा शुल्क हटा दिया गया है।बायो फार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड आवंटित किया है, यह बजट मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देती है। युवाओं की कौशल विकास और रोजगार के लिए बजट में व्यापक अवसर है, शिक्षा से रोजगार एवं उद्यम स्थाई समिति का गठन और 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों एवं 500 महाविद्यालयों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना रचनात्मकता को बढ़ावा देगी, एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति बनाई जाएगी जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक सेवा क्षेत्र में 10% कि वैश्विक हिस्सेदारी हासिल कर देश को अग्रणी बनाना है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव है इसमें 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। हेल्थ केयर सिस्टम की मजबूती के लिए आगामी 5 सालों में एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स को जोड़ा जाएगा। कृषि के साथ अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूत करने के लिए बजट में भारत विस्तार नामक बहुभाषीय ए आई तोल के माध्यम से कृषि प्रणालियों को तकनीक से जोड़ा जाएगा, साथी वर्ष 2030 तक भारतीय काजू और कोको को प्रीमियम वैश्विक ब्रांड बनाने का लक्ष्य है। रेशम, ऊन और जूट जैसी प्लास्टिक फाइबर में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय फाइबर योजना शुरू करने की घोषणा की है। पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए पूंजी सब्सिडी योजना शुरू किए जाने का प्रावधान किया गया है। 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों को एकीकृत कर मछली पालन क्षेत्र को सशक्त बनाने का निर्णय ऐतिहासिक लिया गया। देश भर में भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए 30 रासायनिक पार्कों का निर्माण है, यह भारत को वैश्विक केमिकल वैल्यू चैन का सशक्तिकरण बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। शहरीकरण में योजनाबद्ध उत्पादक और रोजगार केंद्रित विकास मॉडल की ओर ले जाना है। रक्षा एवं विमानन क्षेत्र के लिए मूलभूत सीमा शुल्क में छूट दी गई है। ई-कॉमर्स निर्यातकों के लिए कुरियर के माध्यम से निर्यात की 10 लाख रुपए की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जो छोटे उद्यमियों और कारीगरों के लिए वैश्विक बाजार के द्वार खोलेगा। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर सरकार के प्रयासों का साथ दें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े और अपने - अपने क्षेत्र में ईमानदारी एवं परिश्रम से योगदान दे। जब सरकार और जनता एक साथ चलते है, तभी बड़ा परिवर्तन संभव होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि इस केंद्रीय बजट को राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से देखें। यह बजट आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। एक सशक्त भारत, समृद्ध भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के एक अवसर के रूप में स्वीकार करें और इसकी राष्ट्र निर्माण की भावना को जन जन तक पहुंचाएं।इस अवसर पर बृजकिशोर तिवारी प्रफुल्ल द्विवेदी स्वप्निल तिवारी आशुतोष भट्ट मनोज देवलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।