राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर अंतर्गत ग्राम गणेशगंज में ग्राम वासियों से किया गया जनसंपर्क
न्यूज़ फौलादी टाइम्स 08/02/2026
महबूब खान 
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर अंतर्गत ग्राम गणेशगंज में ग्रामवासियों से किया गया जनसम्पर्क
---
टीकमगढ़,08 फरवरी 2026
    (न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
        9893776501
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर 5 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक शासकीय पूर्व माध्यमिक केंद्रीय शाला मधुबन ग्राम गणेशगंज  में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के तीसरे दिन ग्राम गणेशगंज में ग्रामवासियों से जनसम्पर्क किया गया। साथ ही परियोजना कार्य के अंर्तगत  मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई।

इस अवसर पर बौद्धिक चर्चा हेतु प्राणीशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित्र बनर्जी के द्वारा स्वयंसेविकाओं एड्स के बारे में बताते हुये कहा कि एड्स एक घातक बीमारी है, जो भ्प्ट नामक वायरस के कारण होती है। यह वायरस हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कमजोर कर देता है, जिससे शरीर छोटी-छोटी बीमारियों से भी लड़ नहीं पाता। एचआईव्ही मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून चढ़ाने, एक ही सुई का बार-बार उपयोग करने से होता है। लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है कि एड्स हाथ मिलाने, साथ बैठने, खाना खाने या मच्छर के काटने से नहीं फैलता।
शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण सामान्य हो सकते हैं जैसे बुखार, थकान, वजन कम होना और बार-बार बीमार पड़ना। यदि समय पर इलाज न मिले, तो भ्प्ट आगे चलकर एड्स में बदल सकता है। साथ ही एड्स से बचने के उपायो को भी बताया। साथ ही स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह के द्वारा स्वयंसेविकाओ को करियर से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई और रोजगार के विभिन्न अवसर बताये गए।

कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका रागिनी जैन के द्वारा किया गया तथा आभार स्नेह लोहिया ने किया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक और कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू कुशवाह सभी का आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आस्था साहू, शुभी चतुर्वेदी, ईशा बिरथरे, उमा नामदेव, स्नेहा लोहिया, गायत्री लोधी, खुशी यादव, आकांक्षा करोसिया, खुशी राय, प्रियंका अहिरवार सहित 50 स्वयंसेविकाये उपस्थिति रही।